24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: जयपुर से बड़ी खबर, सड़क किनारे खड़ी लावारिस पिकअप में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक

Explosive Found In Jaipur: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहनपुरा पुलिया के पास लावारिस हालत में खड़ी एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 12 May 2025, 10:44 PM IST

Explosive-Found-In-Jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर में बस्सी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मोहनपुरा पुलिया के पास दौसा से जयपुर की तरफ राजमार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मोहनपुरा पुलिया के पास एक पिकअप संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन के आसपास चालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद क्रेन की मदद से पिकअप को थाने लाया गया।

पिकअप को थाने लाकर खड़ा किया

पुलिस ने बताया कि थाने में जांच के दौरान पिकअप में 63 कार्टन पाए गए, जिन पर प्रत्येक का वजन 25 किलोग्राम अंकित था। हर कार्टन में 12-12 बंडल थे, इस प्रकार कुल 756 बंडल बरामद हुए। सभी कार्टनों पर ओपटी स्टार एक्सप्लोसिव क्लासिक 2-कैट जेड जेड एवी लिखा हुआ था। जांच में यह पुष्टि हुई कि सभी बंडलों में विस्फोटक सामग्री थी। इसके अलावा पिकअप में दस सफेद प्लास्टिक के कट्टे भी पाए गए, जिन पर अमोनियम नाइट्रेट, वजन 50 किलोग्राम लिखा हुआ था। इन कट्टों में भी विस्फोटक सामग्री पाई गई।

यह भी पढ़ें: ‘1971 में जब भारतीय फौज के सामने पाक सेना ने डाल दिए थे हथियार’, चश्मदीद रहे 80 वर्षीय नाथूलाल ने बताई घटना

वाहन मालिक और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि बिना लाइसेंस इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का परिवहन करना और उसे सार्वजनिक स्थान पर लावारिस छोड़ना, मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए राजस्थान विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पिकअप, उसमें रखे 63 कार्टन और 10 कट्टों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: पोता सरहद पर…. दादा के निधन पर नहीं आ पाया, कोटखावदा के लाल ने वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग