24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोता सरहद पर…. दादा के निधन पर नहीं आ पाया, कोटखावदा के लाल ने वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच कोटखावदा के देवसी की ढाणी निवासी ऊरी श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में तैनात आर्मी अग्निवीर जवान विकास मीना के दादा का निधन हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 11 May 2025, 11:48 AM IST

कोटखावदा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच कोटखावदा के देवसी की ढाणी निवासी ऊरी श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में तैनात आर्मी अग्निवीर जवान विकास मीना के दादा का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। विकास ने फोन पर परिजनों से बात कर दादाजी के निधन पर दुख जताया। लेकिन देश सेवा की भावना के चलते उन्हें कर्तव्य पीछे नहीं हटने दिया।

देश सेवा के चलते दादा के अंतिम संस्कार में भी विकास शामिल नहीं हो पाया। वहीं दादाजी गोरी लाल का सम्मान पूर्वक अन्तिम संस्कार किया गया। वहीं, विकास ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही दादा गोरीलाल मीना के अंतिम दर्शन किए। शुक्रवार को बैठक के दौरान जवान विकास के देश सेवा और सोशल मीडिया पर दादा के अंतिम दर्शन की चर्चा बनी रही।

आर्मी अग्निवीर जवान विकास मीना के पिता तेजपाल मीना और माता राजन्ति देवी ने वीडियो कॉल करके देश सेवा करते रहने के लिए कहा। वहीं दादा के लाडले पोते जवान विकास की आंखें नम तो थी लेकिन देश सेवा के जज्बे के आगे वह अड़िग होकर हथियारों के साथ खड़ा रहा।

हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे विकास के दादा

विकास के दादा गोरीलाल मीना पिछले 2 साल से हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे। शनिवार को पंचायत समिति कोटखावदा प्रधान प्रहलाद मीना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मन्नालाल मीना सहित कई ग्रामीणों और वरिष्ठजनों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें: बीकानेर में पूर्व आदेशों की पालना के निर्देश; जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में हालात सामान्य, बाजार खुले

यह भी पढ़ें

सीजफायर की घोषणा के बाद जैसलमेर में देर रात 6 धमाके, बाड़मेर में दिखे ड्रोन… श्रीगंगानगर में गूंजे सायरन