जयपुर

फर्जी इमिग्रेशन अधिकारी बनकर शादी की साइट पर युवती को फंसाया, फिर कर दिया ऐसा काम की थाने पहुंची युवती, 2 बच्चों को पिता निकला आरोपी

Fake Immigration Officer Cheated 23.85 Lakh Rupees: आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए विदेश मंत्रालय में इमिग्रेशन अधिकारी पद पर पदस्थापित होना बताया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2025, 9:34 AM IST
Feature image

Jaipur Crime News: जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस ने एक युवती से 23.85 लाख रुपए ठगी करने के मामले में दो भाइयों को देहरादून से पकड़ा है। डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद 48 घंटों के अंदर उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित क्लेमेंट टाउन निवासी विक्की नाहर (40) व सन्नी नाहर (33) को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती ने चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मुख्य आरोपी सन्नी से शादी की वेब साइट के जरिए मुलाकात हुई।

आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए विदेश मंत्रालय में इमिग्रेशन अधिकारी पद पर पदस्थापित होना बताया। वाट्सएप पर इमिग्रेशन विभाग का परिचय पत्र भी भेजा। शादी करने का झांसा देकर बातचीत करने लगा, जबकि आरोपी सन्नी के दो बच्चे भी हैं।

भाई-बहनों को विदेश में नौकरी का झांसा

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने पीड़ित युवती के भाई-बहन को विदेश मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपी सन्नी ने खुद को साक्षात्कार कमेटी का सदस्य भी बताया।

आरोपी दोनों भाइयों ने साक्षात्कार के जरिए परिवादिया के भाई-बहन को नौकरी लगाने और ऑस्ट्रेलिया में वर्किंग वीजा बनाने का झांसा देकर 23.85 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। परिवादियों का क्रेडिट कार्ड भी ले लिया।

Updated on:
12 Mar 2025, 9:34 AM IST
Published on: