6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं खेत में बकरियां चरा रही थी, अचानक आया वो… मुझे क्या पता था मेरे साथ ऐसा हो जाएगा

पुलिस को बताए गए हुलिया का एक व्यक्ति सालपुर गांव की सड़क पर दिखाई दिया। आरोपी पुलिस को देख कर वो भगाने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 11 Mar 2025, 8:21 PM IST

baran crime

सांकेतिक तस्वीर

Baran News: कवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकरियां चराने गई महिला से एक युवक ने लूट की वारदात कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाने हुए आरोपी को डिटेन कर दिया। जानकारी के अनुसार मवासा गांव की महिला माळ में बकरियां चराने गई थी। इस दौरान एक युवक ने उसका गला दबाकर कान के टॉप्स व गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सालपुर रोड से भागते हुए आरोपी को डिटेन कर जेवर जब्त कर लिए।

थाना प्रभारी देवकरण चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मवासा गांव की केला बाई सुमन ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि छीनाझपटी में महिला का कान भी कट गया था। इलाज करने में कवाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इसके लिए थाने के एएसआई प्रकाश चन्द नागर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें : दूल्हे के साथ दुल्हन ने कमरे में की ये हरकत, पता चला तो घरवालों के उड़ गए होश

पुलिस को बताए गए हुलिया का एक व्यक्ति सालपुर गांव की सड़क पर दिखाई दिया। आरोपी पुलिस को देख कर वो भगाने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से चोरी के जेवर बदामद हो गए। युवक से पूछताछ करने पर उसने टांचा निवासी मोनू सुमन पुत्र पप्पू सुमन बताया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब एक और शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला