6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हे के साथ दुल्हन ने कमरे में की ये हरकत, पता चला तो घरवालों के उड़ गए होश

राजस्थान का एक युवक बिहार की युवती को दुल्हन बनाकर घर ले आया। इसके बाद जो हुआ उसने कभी नहीं सोचा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2025, 6:28 PM IST

luteri dulhan news

भादरा। क्षेत्र के गांव मुन्दड़िया बड़ा का एक व्यक्ति दो लाख रुपए देकर जिससे विवाह कर पत्नी बना कर घर लाया था वह कुछ समय बाद उसे नशीला पदार्थ पिला कर फरार हो गई। घर से सोने चांदी के जेवरात, एक लाख रुपए नकद व अन्य कीमती सामान भी साथ ले गई। पीड़ित की सूचना पर भादरा पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना को लेकर शादी के नाम पर रुपए लेने वाले व्यक्ति व महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव मुन्दड़िया बड़ा के 35 वर्षीय जयवीर पुत्र रामेश्वर ने पुलिस थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अविवाहित था, परिवार वाले रिश्ता देख रहे थे। 18 फरवरी 2025 को सुरेश मील पुत्र लादुराम जाट निवासी चक सरदारपुराबास (मीलों का बास) तहसील नोहर, अपने साथ जयप्रकाश पुत्र गिरदावर मील निवासी चक सरदारपुराबास (मीलों का बास) तहसील नोहर को लेकर हमारे घर आया और कहा कि मेरी जान पहचान में एक लड़की संगीता कुमारी पुत्री शंकर निवासी ग्राम कटरिया टोला अरजनपुर बिहार है।

यह भी पढ़ें : प्रेमी संग फरार हुई 2 बच्चों की मां शादी कर लौटी, पहले पति ने पुलिस के सामने ही कर डाला ऐसा

इसके साथ वह शादी करवा सकता है। इस शादी के लिए तुम्हे दो लाख रुपए देने होगें, सुरेश मील ने हमें संगीता कुमारी की फोटो अपने मोबाइल में दिखाए और उसका आधार कार्ड की प्रति वाटसअप कर दी। संगीता कुमारी के साथ विवाह 23 फरवरी 2025 को विवाह करा दिया। 25 फरवरी 2025 को हम वापस गांव मुन्दडियाबडा आ गए। इसके पश्चात 5 मार्च 2025 को संगीता कुमारी ने रात्रि में मुझे कोई नशीला प्रदार्थ पिला दिया और फरार हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब एक और शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला