6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी संग फरार हुई 2 बच्चों की मां शादी कर लौटी, पहले पति ने पुलिस के सामने ही कर डाला ऐसा

प्रेमी संग ब्याह रचाने वाली विवाहिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची तो उसके पहले पति ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानिए पूरा मामला-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 6 Mar 2025, 6:06 PM IST

ajmer news

अजमेर। प्रेमी संग ब्याह रचाने वाली विवाहिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची तो उसके पहले पति ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिवाद शाखा के सामने उसने विवाहिता से मारपीट कर दी। पुलिस ने उसको काबू में किया और तीनों को सिविल लाइंस थाने ले गई।

जानकारी अनुसार बांदनवाड़ा के निकट न्यारा के दांता निवासी महिला अपने पति व दो बच्चों को छोड़ करीब एक माह पहले पूर्व में परिचित युवक के साथ चली गई।

परिजन ने नसीराबाद सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। महिला प्रेमी संग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां उसके आने की सूचना पर उसका पहला पति अपने परिवार के साथ पहुंच गया। वह आवेश में महिला और उसके प्रेमी पर टूट पड़ा।

रिश्तेदारों ने बताया कि महिला की 12 साल पहले बांदनवाड़ा निवासी युवक से शादी हुई थी। पिछले दिनों वह अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर अपने पूर्व परिचित युवक के साथ भाग गई। कथिततौर पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब एक और शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला