जयपुर

Jaipur Gold-Silver Price Down: सर्राफा बाजार में 24K गोल्ड से लेकर चांदी तक गिरे जबरदस्त दाम, जानें आज सोने-चांदी के ताजा भाव

Gold-Silver Price Crash: जयपुर में 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोना सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में भी 7,000 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
फोटो: पत्रिका

Gold-Silver Rate Down: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार, 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जिसका असर स्थानीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शादी-विवाह के सीजन के बीच दाम घटने से ग्राहकों में हलचल बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज से कहीं नहीं मिलेगी शराब ! आखिर अचानक क्यों हुई बेमियादी ‘शराबबंदी’? वजह है बड़ी

ये हैं सोने के ताजा रेट

जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 15,659 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 131 रुपए की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,355 रुपए प्रति ग्राम है, जो 120 रुपए सस्ता हुआ है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 11,748 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है और इसमें 98 रुपये की कमी दर्ज की गई है।

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की स्थिति के चलते सोने के दाम नीचे आए हैं। जयपुर में सोने की मांग हमेशा से मजबूत रही है और यहां के भाव देश के अन्य बड़े शहरों के लगभग समान रहते हैं, हालांकि पश्चिम भारत के कुछ शहरों की तुलना में थोड़ा अंतर देखा जाता है।

चांदी के भी गिरे दाम

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। जयपुर में आज चांदी 268 रुपए प्रति ग्राम। वहीं एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,68,000 रुपए है, जिसमें 7,000 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

बढ़ रहा निवेश का रुझान

पहले चांदी को केवल आभूषण या बर्तनों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब इसे निवेश के रूप में भी देखा जा रहा है। इंटरनेट के जरिए लोग रोजाना ताजा भाव जानकर निवेश के फैसले ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार के रुझान के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी के बढ़े दाम तो झालावाड़ में मां ने बेटियों की शादी के लिए निकाला ये अनूठा तरीका
Published on:
16 Feb 2026 10:47 am
Also Read
View All