जयपुर

पति-पत्नी में झगड़ा… गुस्साए पिता ने 18 महीने के बेटे को बोरवेल में डाला, आरोपी हिरासत में

जयपुर के पास जमवां रामगढ़ स्थित दीपोला गांव की घटना, शराब का आदी है आरोपी, पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद, शव की तलाश जारी, रेस्क्यू टीम पहुंची
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2025, 7:42 PM IST
jamwa ramgarh murder

जयपुर। जयपुर के पास जमवारामगढ़ उपखंड स्थित दीपोला गांव में नशे के आदी पिता ने पारिवारिक कलह के चलते अपने 18 माह के मासूम बच्चे की हत्या कर शव को खुले बोरवेल में फेंक दिया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी कुछ दिन से मायके गई हुई थी। बच्चा किसी बीमारी से भी पीड़ित था, जिसे लेकर घर में तनाव चल रहा था। ऐसे में पिता ने बेटे को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित ​पिता को डिटेन कर बोरवेल में बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमों को बुलाया। देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा।

सफेद कपड़े में लपेट कर डाला

पुलिस ने बताया कि आरोपी ललित सैनी नशे का आदी है। ललित ने डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे राम की हत्या करके बोरवेल में सफेद कपड़ा लपेटकर डाल दिया। बाद में बोरवेल में ऊपर से मिट्टी व घासफूस डाल दी। आरोपित ने पुलिस को गुमराह किया तथा बताया कि बेटे को बहन व भाई के पास छोड़ दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ललित ने हत्या करके मासूम को बोरवेल में फेंकने की बात बताई।

पत्नी से की मारपीट, पीहर वाले ले गए

ललित नशे में अपनी पत्नी मंजू से मारपीट करता था। गत दिनों मामला इतना बढ़ गया था कि पडौसियों ने उसे बचाया था। दूसरे दिन पीहर पक्ष के लोग आए और मंजू को घर ले गए। तब से वह मायके में ही है। दीपोला में बच्चा पिता के पास ही था। ललित के परिजन ने ही डेढ़ वर्षीय राम की मौत की सूचना मंजू को दी थी। मंजू और उसके घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

बोरवेल में 90 फीट पर अटका मासूम

एसडीआरएफ टीम के हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा 90 फीट पर अटका हुआ है। कैमरे में बच्चे का हाथ नजर आ रहा है। सिविल डिफेंस टीम भी मासूम बच्चे को बाहर निकालने के ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Updated on:
24 Jul 2025, 7:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?