जयपुर

Good News: चुनावी साल में राजस्थान की जनता को मिल सकती है ये बड़ी राहत

CM Gehlot Good News: बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज से कराह रही जनता को सरकार राहत दे सकती है। इसके लिए सरकार होमवर्क कर रही है, जिसमें फिलहाल सभी घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल करने पर मंथन चल रहा है। ऐसा होता है तो प्रदेश के सभी 1 करोड़ 23 लाख उपभोक्ता इसमें शामिल हो जाएंगे।
less than 1 minute read
Aug 08, 2023
photo1691480515.jpeg

जयपुर. CM Gehlot Good News: बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज से कराह रही जनता को सरकार राहत दे सकती है। इसके लिए सरकार होमवर्क कर रही है, जिसमें फिलहाल सभी घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल करने पर मंथन चल रहा है। ऐसा होता है तो प्रदेश के सभी 1 करोड़ 23 लाख उपभोक्ता इसमें शामिल हो जाएंगे। अभी तक 200 यूनिट बिजली खपत वाले 1.14 करोड़ उपभोक्ताओं के फ्यूल सरचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, अरबन सेस का भार सरकार उठा रही है। ऐसे में बाकी 9 लाख उपभोक्ताओं को भी सरचार्ज से छूट मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक वित्त विभाग और ऊर्जा विभाग दोनों मिलकर इस पर होमवर्क कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अब सड़कों पर नहीं दौड़ेगे ये वाहन, सरकार ने किया बैन


167 करोड़ उपभोक्ता देते हैं 45 फीसदी हिस्सा
- बाकी, 9 लाख घरेलू (दो सौ यूनिट से ज्यादा खपत वाले), 1.95 लाख इण्डस्ट्रीयल व 12.30 लाख कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं। इनकी कुल संख्या 23.25 लाख ही है। हालांकि, कुल फ्यूल सरचार्ज का 45 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं उपभोक्ताओं से मिलता है, जो औसतन करीब 167 करोड़ हैं।

- प्रदेश में 1.52 करोड उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू, कॉमर्शियल, इण्डस्ट्रीयल श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Election 2023: टिकट मांग रहे कांग्रेस नेताओं के लिए गहलोत सरकार ने की ये 'स्पेशल प्लानिंग'

- 1.14 करोड़ उपभोक्ता दो सौ यूनिट खपत वाले हैं, कृषि उपभोक्ताओं की संख्या 15 लाख है। यानि, 1.29 करोड़ उपभोक्ताओं का सरचार्ज सरकार वहन कर रही है।

Updated on:
08 Aug 2023 01:07 pm
Published on:
08 Aug 2023 01:07 pm