जयपुर

नशे में कैदी ने बिस्तर में कर डाला ऐसा काम, पुलिस अधिकारियों में मचा हडक़ंप

खुली जेल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल...
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 2:03 PM IST
Jail

जयपुर। जेलों में शराब पार्टी, अवैध सामाना का मिलना, आपराधिक कृत्यों की खबरें तो अक्सर हम सुनते रहते हैं। लेकिन यहां की खुली जेल में तो एक कैदी ने गजब ही कारनामा कर दिया। उसने अपने बिस्तर पर कुछ ऐसा कर दिया कि पूरी जेल में हडक़ंप मच गया। सांगानेर खुली जेल में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां तैनात अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा रहा कि देर रात करीब एक बजे यहां कमरे में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कैदी ने जेल परिसर में की शराब पार्टी
यहां पर रहे एक कैदी ने रात को जेल परिसर में बने अपने कमरे में शराब पार्टी की। नशे में धुत इस कैदी ने सुलगती बीड़ी बिस्तर में ही छोड़ दी। जिससे आग लग गई। देर रात कमरे से धुंआ निकलता देखकर जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। कैदियों ने समय रहते पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। आग से कमरे में रखा कैदी का बिस्तर व अन्य छोटा-मोटा सामान जल गया।

आखिर कैसे की जेल में शराब पार्टी?
इस घटना से सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर खुली जेल में एक कैदी ने शराब पार्टी कैसे कर ली? दरअसल, खुली जेल में बने चोर रास्तों से कैदी रात को नियमों को तोडकऱ कभी भी अंदर-बाहर जाता रहता है। वहीं यहां तैनात कर्मचारी और अधिकारी भी ध्यान नहीं देते हैं। आग दीपाराम के कमरे में लगी थी। घटना के समय दीपाराम शराब के नशे में बाहर घूमता मिला। घटना स्थल पर शराब की बोतल व गिलास भी पड़ा मिला।

Published on: