7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खींवसर विधायक बेनीवाल के सवाल पर कुछ ऐसा बोले गृह मंत्री कटारिया कि पुलिस में मच गई खलबली

विधानसभा में खींवसर विधायक बेनीवाल ने विधानसभा में उठाया राजस्थान में संचालित है अवैध हुक्का बार का मुद्दा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dharmendra Gaur

•

Updated: 28 Feb 2018, 1:02 PM IST

MLA hanuman beniwal

Hanuman Beniwal

-गृहमंत्री कटारिया ने माना पर्याप्त नहीं है पुलिस की कार्रवाई
नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को विधान सभा के बजट सत्र में शून्यकाल में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में संचालित अवैध हुक्का बार का मामला उठाया। विधायक ने प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से राज्य में अवैध हुक्का बार का धंधा चल रहा है। पुलिस उन पर कार्रवाई करने के बजाय चाय की थड़ी व पान की दुकान वालों पर कार्रवाई करती है। विधायक ने कहा कि 40 रुपए के हुक्का के हजारों रुपए लिए जाते हैं और फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में नशीले मादक पदार्थो का कारोबार चल रहा है।
पुलिस नहीं उठाती प्रभावी कदम
विधायक बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में हुक्का बार की आड़ में युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जयपुर व जोधपुर कमिश्नरेट की नाक के नीचे सैकड़ों हुक्का बार चल रहे हैं। पुलिस नशेड़ी पर कोटपा एक्ट के तहत चालान कर देती है लेकिन हुक्का बार संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार हुक्का बार के संचालन को रोकने के लिए विधेयक लेकर आए। विधायक ने मुंबई में रूफ टॉप रेस्टोरेंट में हुए हादसे का हवाला देते हुए कहा कि जयपुर में भी रूफ टॉप रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
प्रावधान बनाकर करेंगे कार्रवाई
गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने विधायक बेनीवाल के स्थगन प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि खींवसर विधायक ने जो मामला उठाया है वो बहुत संवेदनशील है। इसको रोकने के लिए 2003 में इसके लिए कानून बना व स्मोकिंग जॉन में ही स्मोकिंग का प्रावधान बनाया। कटारिया ने माना कि ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। गृहमंत्री ने कहा 2 वर्षों में मामले तो दर्ज हुए लेकिन यह जमानती अपराध होने के कारण पकडऩे वालों को आईपीसी की धारा 144 व 188 के तहत गिरफ्तार किया जाता है। कानून में जरुरी प्रावधान बनाकर कार्रवाई की जाएगी।