जयपुर

जयपुर से बीकानेर के बीच फ्लाइट शुरू, पहले दिन 36 यात्रियों ने भरी उड़ान

Jaipur To Bikaner Flight : जयपुर से बीकानेर के बीच लंबे समय बाद हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Jun 18, 2024
Feature image

Jaipur News : जयपुर से बीकानेर के बीच लंबे समय बाद हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन जयपुर से फ्लाइट से 36 यात्रियों ने उड़ान भरी। अलायंस एयर एयरलाइन कंपनी ने यह सेवा शुरू की है। 42 सीटर विमान में पहले दिन 36 यात्री रवाना हुए। जिसमें 20 यात्री जयपुर से बीकानेर व 16 दिल्ली से बीकानेर के लिए मौजूद थे। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंची थी। यहां से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर दोपहर 3:10 बजे बीकानेर पहुंची। वहां से 3:35 बजे रवाना होकर शाम 4:35 बजे जयपुर आई।

इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन कंपनी ने जयपुर से कोलकाता के बीच सुबह 11:25 बजे संचालित होने वाली फ्लाइट 22 जून तक रद्द कर दी है। इसकी वजह ऑपरेशनल बताई जा रही है।

Updated on:
18 Jun 2024 01:36 pm
Published on:
18 Jun 2024 01:36 pm