31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर स्टेशन पर माता-पिता के साथ सो रही बच्ची को देर रात उठा ले गए दरिंदे, फिर दुष्कर्म

Ajmer Station : मध्यप्रदेश से पूरा परिवार 15 दिनों की धार्मिक दर्शन यात्रा पर निकला था। अजमेर दरगाह में दर्शन करने के बाद 11 साल की मासून अपने माता-पिता के साथ स्टेशन पर ही सो रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 18 Jun 2024, 11:58 AM IST

Ajmer News : मध्यप्रदेश से पूरा परिवार 15 दिनों की धार्मिक दर्शन यात्रा पर निकला था। अजमेर दरगाह में दर्शन करने के बाद 11 साल की मासून अपने माता-पिता के साथ स्टेशन पर ही सो रही थी। इसके बाद रात में कुछ दरिंदे वहां आएं और बच्ची को उठा ले गए। इतना ही नहीं कुछ सामान भी गायब थे। देर रात पौने दो बजे अजमेर जीआरपी थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम बच्ची को खोजने निकल पड़ी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी उप अधीक्षक राम अवतार चौधरी समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी।

बच्ची के चेहरे पर मारपीट के निशान

पुलिस के मुताबिक, जीआरपी को 11 साल की मासूम बच्ची अजमेर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर अजमेर-जयपुर शटल ट्रेन के कोच में मिली। उसके चेहरे पर मारपीट के निशान थे जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल के लिए भर्ती कराया। मेडिकल के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पीड़ित परिवार से लिखित में शिकायत दर्ज कार्रवाई। अब पुलिस उन दरिंदों की खोज में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Pre-Monsoon Rajasthan : राजस्थान में कल से प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन 13 जिलों में होगी बारिश, IMD Alert जारी