जयपुर

Natwar Singh: मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह का निधन, जानें कैसा रहा सियासी सफर

political news: राजस्थान के भरतपुर में जन्मे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया है। जानें उनके करियर के बारे में...

2 min read
Aug 11, 2024

Ex-External Affairs Minister Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार रात को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सिंह पिछले कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह भरतपुर लोकसभा सीट से दो बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद चुने गए थे। यहां से चुनाव जीतकर उन्होंने केंद्र सरकार में विदेश मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद संभाला।

नटवर सिंह की देश के चुनिंदा कूतनीतिज्ञों में गिनती होती थी। नटवर सिंह मूल रूप से जघीना गांव के निवासी थे। नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह ( Natwar Singh Family) वर्तमान में नदबई विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दु:ख जताया है। दरअसल, सीएम शर्मा के गृह क्षेत्र होने के कारण उनका अधिक लगाव रहा है।

दिल्ली में किया जाएगा अंतिम संस्कार

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होगा। जिसके चलते परिवार के सदस्य दिल्ली पहुंच रहे है।

मनमोहन सरकार में रहे विदेश मंत्री

नटवर सिंह ने की शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Natawar Singh Eduction) में हुई। सन् 1953 में उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में सेवाएं देना शुरू किया। जिसके 31 साल बाद उन्होंने सन् 1984 में कांग्रेस ज्वॉइन की।
तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में नटवर सिंह 2004-05 की अवधि के लिए विदेश मंत्री रहे।

पद्म भूषण से सम्मानित

नटवर सिंह को भारत सरकार ने 1984 में सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। विदेश मंत्री से पहले नटवर सिंह ने बतौर नौकरशाह में 31 वर्ष की सेवा दी। वे अमेरिका, चीन (पेइकिंग) और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अहम जगहों पर राष्ट्रदूत रहे।

Updated on:
11 Aug 2024 09:20 am
Published on:
11 Aug 2024 08:32 am
Also Read
View All

अगली खबर