जयपुर

भारत को विकसित बनाना है तो हमें ‘हेल्थकेयर व एजुकेशन’ पर जोर देना होगा : रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारत के पूर्व आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने गुरुवार(1 फरवरी) को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा है कि भारतीय युवाओं के पास पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। देश में नौकरियांं पैदा करना बहुत जरूरी है।
less than 1 minute read
• •
Feb 01, 2024
raghuram_rajan_at_jaipur_literature_festival_2024.jpg

जयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और भारत के पूर्व आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन ने गुरुवार(1 फरवरी) को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा है कि भारतीय युवाओं के पास पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। देश में नौकरियांं पैदा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि, अगर आप इंडियन एम्प्लॉयमेंट का पैटर्न देखें तो वो पिछले दस सालों में ग्राफ नीचे गिरा है, और जो 7 परसेंट की ग्रोथ हुई है वो भी कृषि के क्षेत्र में हुई है, आज लोग एग्रीकल्चर में वापस जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास बाहर पर्याप्त जॉब्स नहीं हैं। साथ में ये भी कहा कि जो लोग इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, उन्हें ट्रेंड करें, जो कंपनी को आने के लिए अट्रैक्ट करने में जरूरी है, उसके लिए ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।


राजन ने ‘क्रिप्टोकरेंसी’ को एक डिलेमा बताया है और कहा कि लोगों को इसमें सारा पैसा इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने बातचीत में कहा कि अगर भारत को विकसित बनाना है तो हमें ‘हेल्थकेयर व एजुकेशन’ पर जोर देना होगा।


उल्लेखनीय है कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आज गुरुवार को आगाज हुआ है, जो 5 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में देश व दुनियाभर के साहित्य से जुड़े 500 से अधिक लेखक, वक्ता व कलाकार अपने विचारों को साझा करेेंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024, 17वां संस्करण है। इसका आगाज, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया। पहले दिन प्रख्यात साहित्यकार व गीतकार गुलजार साहब पहुंचे, जिसने समां को गुलजार किया। इसके अलावा, पहले दिन ही अजय जडेजा, रघुराम राजन, एस.वाई कुरैशी, मैल्कम टर्नबुल, अरुण मैरा, अमीश, जॉन जुब्रजाइकी, कनन गिलम जैसे हस्तियां शिरकत कर रहे हैं।

Updated on:
01 Feb 2024 04:14 pm
Published on:
01 Feb 2024 04:14 pm