जयपुर

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने चार युवकों को कुचला, मौके पर दम तोड़ा

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को गैजी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को चपेट में ले लिया।
less than 1 minute read
Feb 21, 2023
four youths died in road accident in dudu jaipur

दूदू (जयपुर)। जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को गैजी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को दूदू राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि अजमेर मार्ग पर गैजी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक अपने साथी दो युवकों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जयपुर से अजमेर की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे बाइक सहित खड़े चारों युवकों को चपेट में लेते हुए काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे पड़ासोली गांव के रहने वाले जितेन्द्र पुत्र अशोक, पप्पू पुत्र हनुमान माली, सलीम पुत्र पीरू खां व अमर चंद पुत्र मोहन लाल माली की मौत हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को दूदू राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए। उधर, चारों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोगों की आंखे नम हो गई, वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Published on:
21 Feb 2023 07:02 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : ‘विवादित बयान’ देकर बुरे फंसे BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चौतरफा घिरे तो मारा ‘यू-टर्न’! जानें पूरा मामला

राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग