जयपुर

निशुल्क शिविर में 75 लोगों ने करवाई नेत्र जांच

Jul 25, 2026
Rajasthan

चेन्नई. महावीर इंटरनेशनल चेन्नई ने गुरुवार को तंडियारपेट स्थित गुलेछा निवास में सुभाषचंद कस्तूरीबाई रांका के सहयोग से निशुल्क जांच शिविर लगाया जिसमें 35 लोगों की मधुमेह और रक्तचाप की जांच की गई। इसके अलावा एमएन आई अस्पताल की चिकित्सकों ने 75 लोगों की आंखें जांची जिनमें से 8 लोगों की आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी होगी एवं 38 लोगों चश्मे बनाकर दिए जाएंगे। ज़रूरतमंदों को श्रवण यंत्र, पेन बाम, स्प्रे, कमर पट्टा व घुटनों के मौज़े आदि प्रदान किए गए। निरंजन सोलंकी, ललित रांका, प्रवीण छाजेड, आनंद आर्या, डिम्पल निवेटिया, सुनीता-सुनील, प्रशान्त ने सेवा दी।

Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am