जयपुर

Free Coaching: राजस्थान सरकार ने दिया तोहफा, बीस से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री, 30 सितम्बर तक करें आवेदन

Free Coaching 2025: 30 हजार युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा। गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ा तोहफा, राज्य सरकार देगी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2025, 4:04 PM IST
Feature image

CM Anuprati Free Coaching Scheme: जयपुर। गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना 2025-26 में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। राज्य सरकार इस वर्ष 30 हजार विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन सहित सभी पात्र युवाओं को इस योजना में शामिल किया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही यूपीएससी, आरएएस, सीडीएस, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, पटवारी, कनिष्ठ सहायक, बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, इंश्योरेंस, रीट और कांस्टेबल भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में नि:शुल्क कराई जाएगी।

Updated on:
12 Sep 2025, 4:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध