जयपुर

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है, Help Me! जयपुर में QR Code के साथ लगे पोस्टर, वीडियो वायरल

जयपुर में एक सिरफिरा युवक गर्लफ्रेंड संग घूमने के लिए मांग रहा पैसे, QR Code के साथ लगाए पोस्टर, UPI स्कैनर भी जोड़ा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 3:54 PM IST
Help Me QR Code

जयपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हर दिन लोग अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं। इनमें कुछ तो काफी पसंद किए जाते हैं वहीं कई पर गुस्सा आ जाता है। फेमस होने के लिए कुछ ऐसा ही प्रयास जयपुर के युवक ने भी किया। जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए लोगों से पैसे देने की मांग की। इसके लिए उसने क्यू आर कोड लगे पोस्टर भी लगा दिए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पोस्टर में

जानकारी के अनुसार जयपुर शहर में ये पोस्टर फ्रेंडशिप डे (03 अगस्त) के एक दिन पहले यानि 2 अगस्त को लगाए गए थे। इन पोस्टर पर लिखा है 'HELP ME गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है'। पोस्टर के साथ एक UPI स्कैनर क्यूआर कोड भी लगा है। जिसे स्कैन करने पर राहुल प्रजापत का अकाउंट नजर आ रहा है। राहुल की इस अजीबोगरीब डिमांड की लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

कहां लगे हैं पोस्टर

ऐसे पोस्टर जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क, गौरव टॉवर, पत्रिका गेट, सेंट्रल पार्क आदि पर्यटन स्थलों पर चिपकाए गए हैं। पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को कई युवा स्कैन भी करते नजर आए। उन्होंने इसमें पैसे डाले या नहीं इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन राहुल सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो गया है।

Updated on:
5 Aug 2025, 3:54 PM IST
Published on: