5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक… सीसीटीवी में आए नजर, लोगों ने पहरा देने किया शुरू, अलर्ट पर पुलिस

मुहाना इलाके में वारदात का प्रयास, सीसीटीवी में आए छह बदमाश नजर, जाग होने पर फेंके पत्थर, पुलिस ने गश्त बढ़ाई, होटलों व ढाबों पर भी रखी जा रही नजर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 30 Jul 2025, 9:23 PM IST

kachha baniyan gang

जयपुर। कई राज्यों और राजस्थान के अन्य जिलों में दहशत फैला चुका कच्छा-बनियान गिरोह एक बार फिर जयपुर में नजर आया है। एक घर के सीसीटीवी में छह बदमाश नजर आए हैं। जो जाग होने के बाद पत्थर फेंक कर भाग गए। गिरोह के खतरे को भांपते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं मुहाना क्षेत्र में लोगों ने पहरा देना शुरू कर दिया है।

चोरी का प्रयास विफल

मुहाना थाना इलाके में देर रात कच्चा बनियान गिरोह के छह बदमाशों ने खेजड़ों का बास स्थित गणेश नगर में एक मकान में चोरी का प्रयास किया। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और मकान के पीछे वाले कमरे की खिड़की तोड़ने लगे। कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला ने आहट होने पर देखा तो खिड़की से रोशनी आती दिखी। बाहर चार बदमाश नजर आए। इसके बाद महिला ने पति और बेटों को जगाया। घर के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश पत्थर फेंकने के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने खंगले सीसीटीवी

इस संबंध में जब मकान मालिक बोदूराम और बाबूलाल चौधरी ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें कच्छा-बनियान और चेहरे पर गमछा बांधे छह बदमाश भागते नजर आ रहे हैं।

कड़ी निगरानी व ढाबे-होटलों की चेकिंग शुरू

कच्चा बनियान गिरोह की सूचना मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस की शहर के हर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए गए। वहीं आस-पास के होटलों की भी चेकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के लोगों में भी दहशत है। उन्होंने रात्रि पहरा देने का निर्णय किया है।