5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: घर में चल रहा था रोना-पिटना… अर्थी पर लेटे युवक की चलने लगी सांसें

भीलवाड़ा के शक़्करगढ़ क्षेत्र के शेरपुरा गांव का मामला, श्मशान जाने से पहले ही जिंदा हो गया युवक, अस्पताल लेकर पहुंचे तो वापस गया मर, हर कोई रह गया हैरान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 30 Jul 2025, 6:18 PM IST

dead

भीलवाड़ा। क्या मौत के बाद भी कोई इंसान फिर से जिंदा हो सकता है। सुनने में अजीब लगता है लेकिन शक़्करगढ़ क्षेत्र के शेरपुरा गांव से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक की देर रात मौत हो गई। सुबह श्मशान ले जाने से पहले उसकी सांसें चलने लगी। परिजन जब डॉक्टर के लेकर पहुंचे तो वहां उसकी पुन: मौत हो गई।

सांस चलती देख लोग हैरान

जानकारी के अनुसार शक्करगढ़ निवासी 23 वर्षीय शंभू रेगर की देर रात मौत हो गई। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। श्मशान घाट में लकडियां पहुंचा दी गई। मृतक को नहलाने के बाद उसे अर्थी पर लेटाया तभी अचानक उसकी सांस चलने लगी। लोगों ने मृतक की नब्ज देखी तो वह भी चल रही है। यह देख हर कोई हैरान हो गया।

इंजेक्शन लगा किया रैफर

परिजन उसे तुरंत शक़्करगढ़ अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच की तो युवक कि सांसे चल रही थीं। उसका बीपी लो व पल्स कम बताई गईं। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा तुरन्त बूंदी के लिए रेफर किया। एंबुलेंस से उसे बूंदी ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। बसोली अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित किया।

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार

परिजन और रिश्तेदार फिर से अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मृतक शंभू का देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि शंभू बीमारी से ग्रसित था और उसका इलाज चल रहा था वह शादीशुदा था।