जयपुर

Ganesh Chaturthi : जयपुर में लगातार दो दिन ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें ये नया रूट

Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी को लेकर जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 8:46 AM IST
Feature image

Jaipur Local News : गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में विशाल मेले के आयोजन के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात सागर ने बताया कि 6 सितंबर को सुबह 11 बजे से 7 सितंबर को मेला समाप्ति तक त्रिमूर्ति सर्किल से जेडीए चौराहा व तख्तेशाही रोड़ व धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यहां के यातायात को समानान्तर मार्गो पर डायवर्ट किया जाएगा।

ये रहेगा रूट

नारायण सिंह तिराहा से त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार पृथ्वीराज टी-पाईन्ट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

गांधी सर्किल से जेडीए चौराहा की तरफ जाने वाले यातायात को गांधी नगर मोड व रॉयल्टी तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली की तरफ से आने वाली बसे चंदवाजी कट से वीकेआई 14 से उतारकर चौमू तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्री सर्किल, खासा कोठी होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेगी। दिल्ली की तरफ जाने वाली बस गर्वमेंट हॉस्टल से गर्वमेंट प्रेस, चौमू हाउस, 22 गोदाम सर्किल, सहकार मार्ग, लक्ष्मी मन्दिर, गोपालपुरा चौराहा, ओटीएस चौराहा, झालाना रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास से जवाहर नगर बाईपास, रोटरी सर्किल से टीपी नगर होते हुए जाएगी।

आगरा रोड की तरफ से आने वाली बस रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाईपास, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम सर्किल, चौमू हाउस सर्किल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेगी। आगरा की तरफ जाने वाली बसे इसी रूट जाएगी।

पार्किंग की ये रहेगी व्यवस्था

टोंक रोड व भवानी सिंह रोड की तरफ से आने वाले सभी दर्शनार्थी अपने वाहनों की पार्किंग सुबोध कॉलेज के अंदर करेंगे।

जेएलएन मार्ग व शान्ति पथ जवाहर नगर की तरफ से आने वाले सभी दर्शनार्थी अपने वाहनों की पार्किंग यूनिवर्सिटी कैम्पस के अन्दर और जेडीए सर्किल से यूनिवर्सिटी कैम्पस तक सर्विस लेन में करेंगे।

गोविंद मार्ग व परकोटे की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग धर्मसिंह सर्किल से मोतीडूंगरी रोड, आरोग्य पथ से पुलिस मेमोरियल के पहले जेएलएन मार्ग की सर्विस लेन करेंगे।

आरोग्य पथ से गांधी सर्किल तक मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किग निषेध रहेगी।

पृथ्वीराज टी-पाईन्ट से रामबाग तक मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किग निषेध रहेगी।

त्रिमूर्ति सर्किल से राजापार्क चौराहा तक गोविंद मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनो की पार्किग निषेध रहेगी।

रामबाग चौराहा से जेडीए चौराहा तक, जेडीए चौराहा से तुलसी सर्किल तक सभी प्रकार के वाहनो की पार्किग निषेध रहेगी।

मेले के दौरान जेसीटीएसएल द्वारा गणेश जी मन्दिर में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन हेतु जेडीए की भूमिगत पार्किग रामनिवास बाग से त्रिमूर्ति सर्किल तक व मालवीय नगर पुलिया से जेडीए चौराहा तक बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Updated on:
6 Sep 2024, 8:46 AM IST
Published on: