जयपुर

गंगादशहरा, वेदमाता गायत्री जयंती आज, नौतपा का आखिरी दिन मंगलवार को

-
less than 1 minute read
May 31, 2020
nirjala ekadashi news
गंगादशहरा, वेदमाता गायत्री जयंती आज, नौतपा का आखिरी दिन मंगलवार को


जयपुर.आंशिक लॉकडाउन के बीच सोमवार और मंगलवार को को कई पर्व त्यौहार मनाए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश के बाद कार्यक्रमों में भक्तों की आवाजाही पर पूर्णतया रोक रहेगी। मंदिर महंत, पुजारी अनुष्ठानों में शामिल करेंगे। वेदमाता गायत्री जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सुबह सात बजे मेंं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में गायत्री जयंती महोत्सव होगा। खोले के हनुमान मंदिर परिसर स्थित गायत्री मंदिर में भी गायत्री जयंती मनाई जाएगी।


ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी एक जून को छोटीकाशी में गंगादशहरा मनाया जाएगा। खरीददारी का शुभ दिन होने के साथ रवियोग और सिद्धियोग में श्रद्धालु भागीरथी का ध्यान करते हुए पूजा अर्चना करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं.पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं को तीर्थ स्नान के साथ धर्म-अनुष्ठान और पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। इस तिथि को ही गंगा का अवतरण हुआ था। गंगा नदी में स्नान करना फलदायी होता है, किंतु कोरोना के चलते इस साल श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी नहीं लगा पाएंगे। गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। गंगा गोपालजी, स्टेशन रोड और चौड़ा रास्ता स्थित गंगा माता मंदिर मंदिर में कार्यक्रम होंगे।


.....................
कल नौतपा का आखिरी दिन
ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी मंगलवार को निर्जला एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। श्रद्धालु निर्जल उपवास करेंगे। मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। पं.दामोदार प्रसाद शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी को श्रद्धालु भगवान श्रीहरि विष्णु के लिए व्रत रखते हुए पूजा करेंगे। मान्यता है इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नौतपा के बीच एक जून को शुक्र का तारा स्वराशि वृषभ में पश्चिम दिशा में अस्त होने से उमस के साथ ही हवा, आंधी चलने व बारिश के योग हैं। जिससे रोहिणी के गलने के आसार रहेंगे। दो जून को नौतपा का आखिरी दिन होगा।

Published on:
31 May 2020 09:03 pm
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?