जयपुर

वेदमाता गायत्री का किया आहवान, यज्ञ में दी आहुतियां

-
less than 1 minute read
• •
May 31, 2020
gaytri yagya
राजधानी में दो से अधिक जगहों पर हुआ गायत्री यज्ञ


जयपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की ओर से कोरोना मुक्ति के लिए राजधानी में दो हजार से अधिक स्थानों पर गायत्री यज्ञ हुआ। एक जून को वेदमात्रा गायत्री की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित करने के बाद सूर्य भगवान को विशिष्ट मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की। ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में षोडशोपचार पूजन हुई। प्रदेश प्रभारी और शक्तिपीठ व्यवस्थापक महेश शर्मा के सान्निध्य में गायत्री प्रसाद और दिनेश आचार्य ने यज्ञ संपन्न करवाया। विद्वानों ने कहा कि गायत्री महामंत्र के उच्चारण से वातावरण में सकारात्मकता में वृद्धि होती है। सांगानेर क्षेत्र में जिला संयोजक रणवीर चौधरी के निर्देशन में ढाई सौ से अधिक घरों में यज्ञ हुआ। वैशालीनगर, गांधीनगर, मुरलीपुरा, विद्याधरनगर, बनीपार्क, चाकसू, मालवीय नगर सहित विभिन्न चेतना केंद्रों में भी सुबह 9 बजे यज्ञ हुआ। शाम को सभी जगहों से सूचना एकत्र कर शांतिकुंज हरिद्वार भिजवाई गई।

Published on:
31 May 2020 04:35 pm