जयपुर

Job Opportunities: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 30 कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

Job Registration: 22 मई को जयपुर में होगा करियर बदलने वाला शिविर, नौकरी की तलाश खत्म! इस शिविर में हो सकता है आपका चयन, बिना परीक्षा, बिना लंबी प्रक्रिया – यहां मिल रही है सीधी नौकरी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2025, 10:57 AM IST
Feature image

Employment Fair: जयपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर की ओर से 22 मई को रोजगार सहायता एवं करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बनीपार्क परिसर में आयोजित होगा, जिसमें करीब 30 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी।

उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि इस शिविर में निर्माण, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग, आईटी, फार्मा, सिक्योरिटी, बीमा, कॉल सेंटर आदि क्षेत्रों की नामचीन कंपनियाँ भाग लेंगी और मौके पर ही साक्षात्कार के माध्यम से प्राथमिक चयन करेंगी।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी सहभागिता की जाएगी, जो उपस्थित युवाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करेंगे।

शिविर में अधिकतम युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रोजगार कार्यालय द्वारा एक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक युवा ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

हर योग्यता के युवाओं के लिए अवसर

माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले रोजगार इच्छुक युवाओं के लिए इस शिविर में रोजगार की संभावनाएं उपलब्ध हैं।रोजगार चाहने वाले युवा शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ समय पर पहुंचे।

Updated on:
21 May 2025, 10:57 AM IST
Published on: