जयपुर

खुशखबरी, देर से ही सही आखिर सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी, सोमवार से हो जाएगी लागू

CNG VAT Reduction : मुख्यमंत्री द्वारा 12 मार्च को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएनजी व पीएनजी पर वैट की दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 8:26 PM IST
PNG CNG

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुमोदन उपरान्त रविवार को सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह दर सोमवार,17 मार्च से प्रभावी होगी। इससे आमजन के साथ-साथ निवेशक और उद्यमी भी लाभान्वित होंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 12 मार्च को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएनजी व पीएनजी पर वैट की दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी।

पांच दिन बाद लागू होगी घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएनजी गैस सस्ती करने के लिए वैट की दर 10 से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की। लेकिन इसकी पालना के लिए जारी की जाने वाली अधिसूचना वित्त विभाग के अफसरों की होली की छुट्टियों की खुमारी में दब गई।
तीन दिन में भी सीएनजी पर वैट की दरें कम करने संबंधी अधिसूचना वित्त विभाग ने जारी नहीं की। ऐसे में जयपुर समेत कई जिलों में पुरानी दरों से ही सीएनजी वाहन चालकों से वसूली जाती रही।
अब सरकार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर अधिसूचना जारी की है। इससे सीएनजी व पीएनजी पर वेट कम हो जाएगा।

Updated on:
16 Mar 2025, 8:26 PM IST
Published on: