जयपुर

Diwali gift : दीपावली से पहले तोहफा, आरपीएससी ने निकाली भर्ती, 24 अक्टूबर से ही भरे जाएंगे फार्म

job opportunity in rajasthan : राज्य सरकार ने दीपावली से पहले बेरोजगारों के लिए एक और तोहफा दिया है। इसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Oct 22, 2024
Feature image

जयपुर। राज्य सरकार ने दीपावली से पहले बेरोजगारों के लिए एक और तोहफा दिया है। इसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने पूर्व में कृषि विभाग में भर्ती निकाली थी। इसके बाद 22 अक्टूबर को चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी भर्ती निकाली है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में 9 विभिन्न पदनाम के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।


आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करें। परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

Updated on:
22 Oct 2024 10:03 pm
Published on:
22 Oct 2024 10:02 pm
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात

Indian Railways: राजस्थान को इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात- ‘त्योहारी’ स्पेशल ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल, जानें किन-किन रूट्स के यात्रियों को फ़ायदा?

Hailstorm Alert: राजस्थान के 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, इन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan: संघ प्रचारक की थाने के अंदर पिटाई, MLA बोले- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या की कोशिश का मामला

Jaipur Accident: बेकाबू रोडवेज बस ने चार वाहनों को रौंदा, बाइक सवार महिला की मौत, कार के उड़े परखच्चे