राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सैकण्डरी परीक्षा का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक आवेदकों ने फार्म भरे थे। आज पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को हुई परीक्षा में सुबह की पारी में 80.44 प्रतिशत यानी 2.49 लाख और शाम की पारी में 77.02 प्रतिशत यानी 2.39 लाख कैंडिडेट्स की उपस्थिति रही। लेकिन इस परीक्षा में अंकों की अजीब हेराफेरी भी सामने आई है। सीईटी का पूरा पेपर 300 अंकों का था, लेकिन पेपर के पहले पेज पर ही अधिकतम अंक 100 प्रिंटिंग हुआ। इससे परीक्षार्थी पेपर हॉल में असहज महसूस किए गए।