अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करने के लिए पहले, ओटीआर पेज पर स्वयं की शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करना होगा इससे उस शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करने का विकल्प स्वयं के ऑनलाईन आवेदन में ऑनलाईन आवेदन को संशोधित करने की अवधि के दौरान उपलब्ध रहेगा, जिसे उपयोग में लेकर वह शैक्षणिक योग्यता में वांछित संशोधन कर सकता है। इसके अतिरिक्त अन्य सूचनाओं यथा श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी, वैवाहिक स्थिति इत्यादि में निर्धारित रू. 300/- का शुल्क ऑनलाईन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे। उक्त समय सीमा के पश्चात् किसी भी स्थिति में बोर्ड द्वारा कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा कोई भी ऑफलाईन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।