जयपुर

बल्ले-बल्ले! महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजस्थान बजट में हुई बड़ी घोषणाएं, पेंशन बढ़ाने समेत स्कूटी बांटने का ऐलान

Good News For Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री न्यूट्रीशन योजना लागू की जाएगी। इस योजना से 2.35 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 12:58 PM IST
Feature image

Rajasthan Budget 2025 Announcement For Girls And Women: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट ‘ग्रीन थीम बजट’ के रूप में प्रस्तुत किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं हुई।

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात – 500 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नवगठित नगरीय निकायों में 500 पिंक टॉयलेट्स के निर्माण कराने की घोषणा हुई, जिसके लिए 175 करोड़ का बजट पास।

‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार

राजस्थान सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करने का निर्णय लिया। जिसमें 1.5% की ब्याज दर पर 1 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराने का ऐलान किया।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण योजना

गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री न्यूट्रीशन योजना लागू की जाएगी। इस योजना से 2.35 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिस पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध कराने की मौजूदा व्यवस्था को बढ़ाकर अब सप्ताह में पांच दिन कर दिया जाएगा।

35 हजार स्कूटी बांटने का ऐलान

बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्सोहन देने के लिए 35 हजार स्कूटी बांटने की घोषणा भी की।

बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन राशि में बढ़ोतरी

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है। अब पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

Updated on:
19 Feb 2025, 12:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IPS Dinesh MN: ‘एक बार में डोसे की 16 प्लेट’! राजस्थान के IPS दिनेश एमएन ने शेयर की तस्वीरें, जानिए इस ऐतिहासिक रेस्तरां की दिलचस्प कहानी  

AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा