जयपुर

सफाईकर्मी भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं को खुशखबरी, 15 दिन में शुरू होगी प्रक्रिया

प्रदेश के निकायों में 30 हजार सफाई कर्मियों की संविदा भर्ती को लेकर गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता तय करने को लेकर अपनी मांगें रखीं।

less than 1 minute read
Jan 22, 2026

जयपुर। प्रदेश के निकायों में 30 हजार सफाई कर्मियों की संविदा भर्ती को लेकर गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक हुई। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता तय करने को लेकर अपनी मांगें रखीं।

संघ ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से कार्यरत सफाई कर्मियों, वाल्मीकि समाज और कोरोना काल में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

संघ अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जाना आवश्यक है। संघ की ओर से शासन को ज्ञापन के माध्यम से 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है।

ये भी की मांग
- भर्ती प्रक्रिया 15 दिवस के भीतर पूरी की जाए।
- पूर्व में किए गए आवेदनों को ही मान्य किया जाए।
- पुनः आवेदन मांगे जाते हैं तो कम से कम 7 दिन का समय दिया जाए और आवेदन ऑनलाइन लिए जाएं।

ये भी रखी मांग
- संघ ने वर्ष 2009, 2012 और 2018 की भर्ती से जुड़े प्रकरणों में न्यायालयीन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
- वर्ष 1996-2009 और 2012 की तर्ज पर पात्र आवेदकों को नियुक्ति देने की बात कही।
- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती नियम-2012 के अनुसार वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए।

Published on:
22 Jan 2026 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर