जयपुर

Good News: लो जी फिर आई खुशखबरी: बस “एक कदम” दूर बीसलपुर बांध, जल्दी खुल सकते हैं गेट !

Bisalpur Dam : बांध का गेज 314.51 आरएल मीटर को छू गया है। अब बांध मात्र एक आरएल मीटर ही शेष रहा है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर की है।

2 min read
Aug 31, 2024

जयपुर। बीसलपुर बांध में भले ही इन दिनों धीमी रफ्तार से पानी आ रहा है, लेकिन अब बांध मात्र "एक कदम" दूर यानी एक आरएल मीटर ही शेष रहा है। बांध का गेज शनिवार सुबह छह बजे 314.51 आरएल मीटर को छू गया है। अब बांध मात्र एक आरएल मीटर ही शेष रहा है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर की है।


बीसलपुर बांध अब तक छह बार लबालब हुआ है। हर बार अगस्त माह ही इसके गेट खोले गए हैं। पहली बार ऐसा होगा कि यदि बांध इस बार लबालब होता है तो सितम्बर में गेट खोलने पड़ेंगे। पिछले दिनों हुई तेज बारिश और बांध में आने वाली त्रिवेणी नदी के तेज बहाव को देखकर ऐसा लग रहा था कि बांध इस बार भी अगस्त माह में ही भर जाएगा। लेकिन त्रिवेणी का बहाव घट गया और बांध में पानी की आवक की रफ्तार कमजोर पड़ गई।

पिछले एक सप्ताह में बांध में आया एक आरएल मीटर पानी

24 अगस्त- 313.47 आरएल मीटर
25 अगस्त-313.51 आरएल मीटर
26 अगस्त-313.75 आरएल मीटर
27 अगस्त-314.07 आरएल मीटर
28 अगस्त-314.29 आरएल मीटर
29 अगस्त-314.39 आरएल मीटर
30 अगस्त-314.47 आरएल मीटर

31 अगस्त-314.51 आरएल मीटर
बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर

(बांध की गेज रिपोर्ट सुबह छह बजे की)

अब बांध के गेट खुलने की उम्मीदें कितनी?
बीसलपुर बांध में भले ही 314.51 आरएल मीटर पानी आ गया हो। अब बस केवल एक आरएल मीटर पानी बांध में आना शेष है। हालांकि बांध में पानी की आवक पिछले चौबीस घंटे में बहुत कम हुई है। पिछले चौबीस घंटे में बांध में मात्र चार सेंटीमीटर ही पानी आया है। लेकिन अब उम्मीद सितम्बर के पहले सप्ताह के सक्रिय मानसून पर टिकी है। यदि यह मानसून अच्छा सक्रिय रहा तो सितम्बर माह के पहले सप्ताह में बीसलपुर बांध के गेट खुलने की पूरी उम्मीद जग जाएगी।

अब तक बांध 82 फीसदी तक भरा
बांध फिलहाल एक आरएल मीटर खाली है। लेकिन बांध 31 August सुबह छह बजे तक 82.19 प्रतिशत तक भर चुका है। तेज बारिश होने पर ही बांध 100 फीसदी तक ही भर पाएगा।

रोजाना घट रहा त्रिवेणी का गेज
इधर बीसलपुर बांध में आने वाली त्रिवेणी नदी का गेज भी लगातार घट रहा है। त्रिवेणी नदी इस समय 2.90 मीटर के साथ बह रही है। इस रफ्तार से बांध में पानी की आवक घट रही है।

Updated on:
31 Aug 2024 06:53 am
Published on:
31 Aug 2024 06:52 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर