जयपुर। बीसलपुर बांध के लबालब होने की उम्मीदें "कभी खुशी कभी गम" की तरह हो रही है। बांध में कभी अचानक से पानी की अच्छी खासी आवक शुरू हो जाती है। इसके बाद बांध में पानी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। बांध अब तक छह बार लबालब हुआ है। इसके गेट हर बार अगस्त माह में ही खुले हैं। लेकिन इस बार यदि बांध लबालब होता है तो पहली बार ऐसा होगा कि बांध के गेट सितम्बर माह में खोले जाएंगे।