जयपुर

Good News: अब राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश में “रिपीट टूरिज्म” को बढ़ावा देना

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2024, 10:31 AM IST
jal mahal
jal mahal

जयपुर। पर्यटन केवल व्यवसाय का जरिया नहीं है, यह हमारी संस्कृति और हमारे अनुभवों को साझा करने का माध्यम है। राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश में रिपीट टूरिज्म को बढ़ावा देना है । हम सभी का प्रयास होना चाहिए की राज्य में राजस्थान आने वाला पर्यटक यहां पुन: पर्यटन के लिए आए, इसके लिए हमें नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हुए, पर्यटकीय सुविधाओं का विस्तार करना होगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए "राइजिंग राजस्थान"(9-10-11 दिसंबर 2024) में एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपस्थित निवेशकों, अतिथियों, ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को संबोधित करते हुए पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान को वैश्विक पटल पर सभी का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का फोकस मार्केटिंग व प्रमोशन रहेगा, जिसमें नई टैक्नोलॉजी का खासा योगदान रहेगा। दिया कुमारी ने यह संदेश दिया कि राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजन महज आयोजन ही नहीं है, यह विकास की दिशा में बढऩे की सतत प्रक्रिया है, जो निरन्तर जारी रहेगी।

Updated on:
10 Dec 2024, 10:31 AM IST
Published on: