जयपुर

Good News : राजस्थान में आज से कैंसर का महंगा इलाज फ्री, लेकिन कैसे ? जानें पूरी खबर !

cancer treatment : नवीनतम मशीनें स्टीरियो टैक्सी सर्जरी कर सकती हैं जिससे एक ही बार में ट्यूमर खत्म हो सकता है। साथ ही आसपास के कैंसर सेल्स भी खत्म हो जाते हैं।
2 min read
Sep 27, 2024
Feature image

जयपुर। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में अब अत्याधुनिक रेडियो थेरेपी मशीन से कैंसर रोगियों को विश्व स्तरीय उपचार मिल सकेगा। यह मशीन बेहद कम समय में कैंसर ट्यूमर खत्म कर देती हैं। करीब 54 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इन अत्याधुनिक मशीनों के प्रारंभ होने से ब्रेस्ट, लंग, हैड और नेक कैंसर की जांच एवं उपचार में बड़ी मदद मिलेगी। लाखों रुपए खर्च कर होने वाला उपचार यहां नि:शुल्क प्राप्त हो सकेगा। इन मशीनों से ट्यूमर का पता लगाने एवं रेडियोथेरेपी में सटीकता आएगी तथा कैंसर रोगियों को विश्वस्तरीय उपचार मिल सकेगा।

नई मशीनों की जानिए ये प्रमुख खासियतें
1-रेडियोथेरेपी की ये लीनियर एक्सेलरेटर मशीनें कहीं अधिक फोकस रेडिएशन एक्सपोजर देती हैं जिससे ट्रीटमेंट टाइम बहुत कम हो गया है और इलाज भी आसान हो गया है।

2- नवीनतम मशीनें स्टीरियो टैक्सी सर्जरी कर सकती हैं जिससे एक ही बार में ट्यूमर खत्म हो सकता है। साथ ही आसपास के कैंसर सेल्स भी खत्म हो जाते हैं।

3-इसमें रेडिएशन का पूरा प्रोसीजर 2 मिनट में खत्म हो जाता है।

4-पहले की तरह रेडियोथेरेपी कराने वाले मरीजों में त्वचा पर कालापन आने और दूसरे साइड इफेक्ट्स इस मशीन से नहीं होंगे।

5-इसका सबसे बड़ा फायदा यह रहेगा कि रेडिएशन एक्सपोजर के समय आसपास के अंगों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा।

मरीज के इलाज से पहले मशीन में होगी वर्चुअल प्लानिंग
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा के अनुसार नई सीटी सिम्युलेटर मशीन से मरीज को स्कैन कर उसके ट्रीटमेंट की प्लानिंग सॉफ्टवेयर में ही वर्चुअली ही की जा सकेगी। इससे इलाज और ज्यादा सटीक हो जाएगा और इलाज के दौरान होने वाली जटिलता का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। ये सभी मशीनें शुक्रवार से सेवाएं देना शुरू कर देंगी। पूरे देश में कुछ ही सेंटर्स पर ऐसी तकनीक उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें :

Updated on:
27 Sept 2024 05:50 pm
Published on:
27 Sept 2024 05:50 pm