24 लाख से अधिक महिला किसान हुई लाभान्वित
कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने बताया राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024-25 की पालना में कृषि विभाग की ओर से खरीफ-2024 में कुल 24 लाख 58 हजार महिला किसानों को निशुल्क बीज की मिनीकिट का वितरण किया जा चुका है। इसमें मूंग की 4 किलोग्राम की 4 लाख, मोठ की 4 किलोग्राम की एक लाख, ज्वार की 4 किलोग्राम की 89 हजार, मक्का की 5 किलोग्राम की 10 लाख 79 हजार, बाजरा की 1.5 किलोग्राम की 7 लाख 90 हजार बीज मिनी किट महिला किसानों को निशुल्क वितरण की गई।