23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी, 24 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Paota Bus Accident: पावटा कस्बे के समीप चूना फैक्ट्री के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर आ रही सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

पावटा में सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी: फोटो पत्रिका

जयपुर। पावटा कस्बे के समीप चूना फैक्ट्री के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर आ रही सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल पावटा पहुंचाया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजन व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायलों को भिजवाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। एसडीएम और नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।

अचानक बस का टायर फटा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से जयपुर की ओर आ रही थी। चूना फैक्ट्री के पास अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।