23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती राजस्थान रोडवेज बस का बेरिंग टूटा, टायर 200 मीटर तक खेतों में दौड़ा

Tonk News: राजस्थान रोडवेज की एक बस बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

Santosh Trivedi

Mar 14, 2026

rajasthan roadways bus

मालपुरा. अजमेर मार्ग पर लांबाहरिसिंह के पास बेरिंग टूटने के बाद खड़ी रोडवेज बस।

Tonk News: मालपुरा से अजमेर जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। लांबाहरिसिंह के पास अचानक बस का आगे का बेरिंग टूट गया, जिसके कारण बस का आगे का टायर निकलकर खेतों की ओर लुढ़कते हुए करीब 200 मीटर तक दौड़ता चला गया।

बस में 34 यात्री सवार थे

उस समय बस में करीब 34 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस मालपुरा से अजमेर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में लांबाहरिसिंह के पास पहुंचते ही बस के अगले हिस्से से तेज आवाज आई और अचानक आगे का बेरिंग टूट गया।

बेरिंग टूटने के साथ ही बस का आगे का टायर निकलकर सड़क से हटते हुए खेतों की ओर तेजी से लुढ़कने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर करीब 200 मीटर दूर तक खेतों में दौड़ता चला गया।

घटना के समय बस में सवार यात्रियों को अचानक जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे बस में बैठे लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ यात्रियों ने तो यह समझ लिया कि बस पलटने वाली है।

चालक ने घबराने की बजाय स्थिति को संभाला

हालांकि चालक सुरेश शर्मा ने घबराने की बजाय तुरंत स्थिति को संभाला और सूझबूझ दिखाते हुए बस की रफ्तार कम कर सुरक्षित तरीके से बस को सड़क किनारे रोक दिया।

बस के रुकते ही चालक और परिचालक ने यात्रियों को शांत कराया और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बस से नीचे उतारा। यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

यात्रियों ने चालक की समझदारी और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि अगर चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित नहीं किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस दिशा में टायर लुढ़कता हुआ गया, वहां खेत थे। सौभाग्य से उस समय खेतों में कोई किसान या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

यदि वहां कोई होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। टायर के खेतों में दूर तक जाने की वजह से आसपास के लोगों में भी कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद रोडवेज प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज की दूसरी बस को मौके पर रोका गया और उसमें यात्रियों को बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं खराब बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग