27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk News: भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 11 जने घायल, विधायक राजेंद्र गुर्जर पहुंचे अस्पताल

Tonk News : भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने टोंक आते समय सोमवार को कार्यकर्ताओं की बस सदर थाना क्षेत्र के घास गांव के पास पलट गई। इससे करीब 11 कार्यकर्ता घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

Apr 27, 2026

tonk news

टोंक. सआदत अस्पताल में घायल से मिलते विधायक। फोटो पत्रिका

टोंक। भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने टोंक आते समय सोमवार को कार्यकर्ताओं की बस सदर थाना क्षेत्र के घास गांव के पास पलट गई। इससे करीब 11 कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी कार्यकर्ता देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र पायगा गांव निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राजेंद्र गुर्जर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और घायलों का तुरंत उपचार शुरू करवाया। साथ ही पीएमओ डॉ. प्रतीक सालोदियों को निर्देश दिए। घायलों का उपचार करवाने के बाद विधायक गुर्जर भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पायगा से टोंक आ रहे थे। ये कार्यकर्ता बस से सुबह करीब नौ बजे रवाना हुए थे। करीब 11बजे घांस के समीप ही संभवतया चालक को नींद की झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई तथा समीप ही गड्ढे में जा गिरी।

इनको कराया भर्ती

घायलों में जगदीश पुत्र रतनलाल निवासी पायगा, जितेंद्र पुत्र रामप्रसाद निवासी पायगा, कैलाश पुत्र रामफूल निवासी आली, हनुमान पुत्र रामकिशोर निवासी इस्लाम नगर, महावीर पुत्र रामप्रसाद निवासी लतीफगंज, हनुमान गुर्जर पुत्र रामबिलास निवासी इस्लाम नगर, बन्ना राम पुत्र खुशीराम निवासी आली, बाबूलाल पुत्र आशाराम निवासी अनवर नगर, धनपाल पुत्र मियाराम निवासी आली, प्रेमराज पुत्र रामजीलाल निवासी पारलिया चारण तथा मुकेश पुत्र श्योजी राम निवासी लतीफगंज आदि शामिल है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि बस में करीब 30-35 लोग थे। अन्य के मामूली चोट आई है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक में बनास पुल पर सोमवार सुबह पिकअप व रोडवेज बस में टक्कर हो गई। इससे एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरी लेने से दोनों तरफ के वाहनों को निकाला। बाद में वाहनों को हटाकर दोनों लेन शुरू कराई। हालांकि पिकअप व बस की टक्कर में कोई घायल नहीं हुआ। सदर थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि पिकअप और रोडवेज जयपुर की तरफ जा रही थी। बनास पुल पर ओवरटेक के चक्कर में उनमें टक्कर हो गई।