जयपुर। राजस्थान सरकार ने अगले 4 दिन राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा करने की सुविधा दी है। इसके लिए बाकायदा आदेश भी जारी किए हैं। साथ ही बस सारथी के लिए ये दिन "नो टारगेट" श्रेणी में रखे हैं।
दरअसल,आगामी 27 व 28 सितम्बर को राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों ने राजस्थान सरकार ने यह तोहफा दिया है। ताकि परीक्षार्थी आसानी से पेपर देने के लिए दूसरे शहरों में आ-जा सकें।