जयपुर

Good News: महिलाएं कल भी उठा सकेंगी इस ‘सौगात’ का लाभ, राजस्थान सरकार ने किया था ऐलान; जानें

राजस्थान की महिलाएं और बालिकाएं सरकार के इस तोहफे का फायदा कल भी ले सकेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2025, 6:36 PM IST
cm bhajanlal sharma
Photo- CM Bhajanlal X Handle

Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं को एक खास सौगात दी है। प्रदेश की महिलाएं 9 और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। राज्य की सीमाओं के भीतर संचालित सभी रोडवेज बसों में करीब 8.50 लाख महिलाएं और बालिकाएं इस तोहफे का लाभ उठा सकेंगी।

RSRTC ने जारी किए आदेश

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के प्रबंध निदेशक पुष्करराज शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इससे सरकार पर लगभग 14 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। यह कदम न केवल रक्षाबंधन के त्योहार को और खास बनाएगा, बल्कि महिलाओं को अपने भाइयों से मिलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अवसर भी प्रदान करेगा।

महिलाओं में उत्साह

सरकारी की इस घोषणा से महिलाओं एवं बालिकाओं में उत्साह का माहौल है। यह सुविधा न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को भी अपने परिवार से मिलने में आसानी होगी।

Updated on:
9 Aug 2025, 6:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दिवाली से पहले चमकाया शहर, अब फिर सड़कों पर कचरा ही कचरा; वापस पुराने ढर्रे पर उतरी जयपुर की सफाई व्यवस्था

Rajasthan Politics: ‘इंतजारशास्त्र’ के बाद अब ‘बजट फाइल्स’, भजनलाल सरकार के खिलाफ क्या है अशोक गहलोत की ये नई सीरीज़?

राजस्थान में भू-रूपांतरण के नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं अटकेंगी 90A की फाइलें; इन जमीनों का नहीं होगा कन्वर्जन

जयपुर ट्रेलर हादसे में 3 परिवारों की उजड़ीं खुशियां; कोई शादी की तैयारी में था तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

राजस्थान पंचायत चुनाव का चौथा चरण: 25 जिलों में वोटिंग जारी, 1.05 करोड़ से अधिक वोटर्स तय करेंगे 8843 प्रत्याशियों का भविष्य