अनुमति के बगैर मकान बनाने और टाउन प्लान की अवेहलना की शिकायत पर जांच करा रहा जेडीए ..कहा अवैध मिले तो तोडेंगे
जयपुर! छह लेन सड़क बनाने के लिए पिछले दिनों गोपालपुरा बायपास पर हुई तोडफ़ोड़ के बाद बाकी बची जगह पर हुए करीब ९० निर्माण पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है। शिकायत मिलने के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण इन निर्माण की वैधानिकता की जांच करवा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रावधानों के खिलाफ बने निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। ९० निर्माण, दुकानें फिर खुली गोपालपुरा बायपास पर छह लेन सड़क के लिए जेडीए ने कुल १६० फीट जमीन ली है। जमीन लेने के लिए पिछले साल सित बर-अक्टूबर में जेडीए ने यहां करीब ४०० निर्माण तोड़े थे। जेडीए के जगह लेने के बाद करीब१०० कब्जेधारियों के पास ५ से ८ फीट जगह ही शेष बची। जिस पर उन्होंने निर्माण कर लिए।
जानकारी के मुताबिक करीब 90 के करीब निर्माण हो गए। इसके साथ ही 24 के करीब निर्माणाधीन है। ये सभी निर्माण 5 से 8 फीट के दायरे में है। दो दर्जन से अधिक दुकानें तो खुल भी चुकी है।
अनुमति और टाउन प्लान का पेंच फंसा
अब पेंच यह फंसा है कि शेष बची जमीन पर निर्माण से पहले जेडीए की अनुमति ली गई या नहीं और टाउन प्लान के प्रावधानों का ध्यान रखा गया या नहीं?
जेडीए अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के लिए अनुमति नहीं ली गई। वैसे भी यहां अधिकतर लोगों के पास जेडीए के बजाए सोसायटी के ही पट्टे है। यह भी प्रावधान बताया जा रहा है कि ५ से ८ फीट जमीन पर निर्माण के लिए जेडीए न तो पट्टा जारी कर सकता और न ही अनुमति दे सकता है। यह निर्माण टाउन प्लान के प्रावधानों के भी खिलाफ बताए जा रहे है। सड़क निर्माण की कछुआ चाल सौ से भी अधिक दिन गुजर जाने के बाद भी जेडीए की ओर छह लेन सड़क नहीं बनाई गई है। हालात ये है कि डिवाइडर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जल्दबाजी में कई वाहन चालक गलत तरीके से सड़क क्रॉस करते है। इसके साथ ही सड़क पर मलबा फैला है।
जाब्ता मांगा है, जांच करेंगे गोपालपुरा बायपास पर हुए निर्माण की शिकायत मिली है। प्रार िभक तौर पर सामने आया है कि इन्होंने निर्माण से पहले अनुमति नहीं ली। प्रवर्तन शाखा से जाब्ता मांगा गया है। जिसके बाद प्रावधानों व टाउन प्लान के मुताबिक काम हुआ है या नहीं, की जांच की जाएगी। प्रावधानों के खिलाफ पाए गए निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। मनोज कुमार, उपायुक्त, जोन-४, जेडीए शिफ्ट कर रहे लाइने पानी-बिजली की लाइनों को शि ट करने का कार्य किया जा रहा है। इन्हें सड़क के बीच से हटाया जा रहा है। ये कार्य होते ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बृजेश अवस्थी ,एक्सईएन,जोन-5 जेडीए।
पुनर्वास करे सरकार हमारे पास वर्ष,1978 के जेडीए बनने से पहले के पट्टे है। ऐसे में यहां कार्रवाई ही गलत हुई। अगर पुनर्वास हो जाए तो व्यापारी अपने काम में जुटे। प्रीतम शर्मा, उपाध्यक्ष गोपालपुरा बायपास व्यापार मंडल।