मामला अमेठी के आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय का है, जहाँ आज भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुँचे एसडीएम ने सपा कार्यालय के बगल में तालाब पर बनी करीब 200 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल को गिरवा दिया। बाउंड्रीवाल गिरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुँच गए। इस दौरान काफी देर तक कार्यकर्ताओं और एसडीएम में बहस भी हुई।