
जयपुर
राज्यपाल कल्याण ( governor kalyan singh ) सिंह बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) के बुलावे पर उनके राजकीय निवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल सिंह की गर्मजोशी से अगवानी की। इस दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्यमंत्री के निवास पर लगभग एक घंटे तक रहे। दोनों में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह ( Rajasthan governor Kalyan Singh ) ने कहा कि मुझे पता ही नही चला कि राजस्थान ( rajasthan ) में पांच साल कैसे और कब निकल गए। राजस्थान में मुझे बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग सौम्य हैं।
आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें...
चर्चा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल ( governor of rajasthan ) को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे और बार-बार मनवार करके खाना खिलाया। गहलोत ने राज्यपाल से कहा कि जयपुर आते रहें। आपका सानिध्य हमें अच्छा लगा। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें, ऐसी मेरी और राजस्थान के प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका और राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि भी मौजूद थे।
सीएम की पोती को दिया आशीर्वाद
काश्मिनी को आशीर्वाद दिया - राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पोती काश्मिनी को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल पूरा हो गया है तथा कलराज मिश्र को राजस्थान का नया राज्यपाल बनाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...