जयपुर

गणित की किताब पर रार, मंत्री बोले- इससे पकौड़े तलने वाले ही तैयार होंगे

राज्य में सरकार बदलने के साथ सरकारी स्कूलो में पाठ्यक्रम फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
May 16, 2019
govind dotasara

जयपुर। राज्य में सरकार बदलने के साथ सरकारी स्कूलो में पाठ्यक्रम फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अकबर के बाद अब सावरकर, महाराणा प्रताप, रानी पद्मावती पर विवाद छिड़ गया है।

एक दिन पहले जहां पूर्व विधायक दीयाकुमारी व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भिड़े थे, वहीं बुधवार को भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक दीया कुमारी ने ट्वीट पर कई टिप्पणियां पाठ्यक्रम को लेकर की। इसका जवाब शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने टिवट्र पर ही दिया।

कक्षा बारहवीं की गणित की किताब पर आपत्ति का कारण बताते हुए कहा कि इसमें गलतियों की भरमार बताई गई है। इसे पढ़कर पकौड़े तलने वाले ही तैयार होंगे।

20 वर्ष पुरानी जंग
1998 में कांग्रेस सरकार ने किताबों पर बिजली बचाओ, पानी बचाओ के नारे के साथ मुख्यमंत्री का फोटो लगा दिया था। 2003 में भाजपा सरकार ने फोटो हटा दिया।

कांग्रेस में ये परिवर्तन
सावरकर : दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में पाठ 3 में सावरकर से जुड़़े अंश में बदलाव किए गए हैं।
जौहर का चित्र हटाया : आठवीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब में जौहर का चित्र हटाया गया है।

भाजपा सरकार में ये...
स्कूल की किताबों में अकबर के आगे से महान शब्द हटाया था।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जगह सरदार पटेल की तस्वीर
वीडी सावरकर, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया शामिल।

Published on:
16 May 2019 08:00 am
Also Read
View All
राजस्थान में विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियों से किया मुक्त, दो जिलों में जारी हुआ आदेश

जयपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, निकाय चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

जयपुर में किराएदार ने की मकान मालिक की हत्या, 3 दिन पहले ही कमरा किया था खाली; किराए को लेकर था विवाद

जयपुर: भाभी को टिकट दिलाने के लिए भागदौड़ करता रहा देवर, ऐनवक्त पर कांग्रेस ने पत्नी को बना दिया प्रत्याशी; जेठ-जेठानी नाराज

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान में नाम वापसी के दिन सियासी घमासान, कहीं प्रत्याशी घिरे तो कहीं गायब होने से मचा हड़कंप