जयपुर

चुनावी साल में राजस्थान की जनता के लिए झटका, कल से पानी हाे जाएगा 10 प्रतिशत तक महंगा

चुनावी साल में जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पेयजल की दर एक अप्रेल से 10 प्रतिशत महंगा हो जाएगा।

2 min read
Mar 31, 2018

जयपुर। चुनावी साल में राजधानी समेत प्रदेशभर में पेयजल की दर एक अप्रेल से 10 प्रतिशत महंगा हो जाएगा। घरेलू कनेक्शन में आठ हजार लीटर तक 1.89 रुपए प्रति हजार लीटर होगी। अभी यह दर 1.72 रुपए है। इसी तरह औद्योगिक कनेक्शन की दर भी बढ़ाई गई है, जिसमें अब 38.50 की जगह 42.35 रुपए हजार लीटर दर चुकानी होगी। इसके अलावा नए कनेक्शन लेना भी महंगा हो गया है। इसके लिए अब 550 रुपए की बजाय 605 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, बीपीएल परिवार के लिए भी कनेक्शन महंगाकर दिया गया है।

एक वर्ष बाद ही पानी की दर में बढ़ोत्तरी होने से लाखों लोगों की जेब पर भार बढ़ जाएगा। इसमें पानी के शुद्ध उपभोग को महंगा किया गया है,जबकि अन्य मद में यथावत रखी गई हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हर वर्ष दर रिवाइज करने प्रावधान है और इसी आधार पर स्वत दस प्रतिशत तक पानी महंगा होगा। मई में आने वाले बिल में बढ़ी हुई राशि जुड़कर आएगी। राजधानी में ही करीब 4.70 लाख पेयजल उपभोक्ता हैं। इसमें किराएदार शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें

राहत की खबर : इस तरह जनता के सालाना 200 करोड़ रुपए बचेंगे, रोज 55 लाख लोगों को होगा फायदा

घरेलू पेयजल कनेक्शन दर स्लेब::
मासिक उपभोग 15-25 एमएम पाइप लाइन-----
पहले(रुपए)----अब(रुपए)
8000 लीटर तक उपभोग--------------————--1.72-------1.89
8000 से ज्यादा व 15 हजार लीटर तक------———2.20----—--2.42
15 हजार से ज्यादा व 40 हजार लीटर तक----——4.40------——4.84
40 हजार लीटर व उससे ज्यादा----------—————5.50------- 6.05
(दर प्रति हजार लीटर)

यह होगा मीटर सर्विस चार्ज शुल्क:
15 एमएम लाइन- 24.20 रुपए
20 एमएम लाइन- 60.50 रुपए
25 एमएम लाइन- 121 रुपए

नए कनेक्शन पर शुल्क::
कनेक्शन ————————————— पहले ———अब
ओद्योगिक जल कनेक्शन-2200 — 2420 रूपए
अघरेलू श्रेणी कनेक्शन-1100 — 1210 रुपए
एमएसएमई यूनिट-1100 — 1210 रुपए
घरेलू कनेक्शन-550 रुपए — 605 रुपए

बीपीएल आवेदक-110 रुपए — 121 रुपए


:घरेलू पेयजल कनेक्शन दर स्लेब::
मासिक उपभोग 15-25 एमएम पाइप लाइन-----
कनेक्शन ———————————पहले(रुपए)----अब(रुपए)
15000 लीटर तक उपभोग--------------————--9.90-------10.89
15000 से ज्यादा व 40 हजार लीटर तक------——18.15----—--19.97
40 हजार लीटर व उससे ज्यादा----------—————24.20------- 26.62
(दर प्रति हजार लीटर में है)

औद्योगिक दर..
मासिक उपभोग 15-25 एमएम पाइप लाइन
कनेक्शन——————————पहले(रुपए)----अब(रुपए)
15 हजार लीटर तक——— 38.50————————42.35
15 से 40 हजार लीटर तक————— 49.50———54.45
40 हजार लीटर से अधिक—————— 55————60.50
(दर प्रति हजार लीटर में है)

:मीटर शुल्क:
मीटर डेमेज,चोरी- 1452 रुपए (132 रुपए महंगा )
मीटर टेंपरिंग शुल्क- 605 रुपए (55 रुपए महंगा)
मीटर शिफ्ट, लिफ्ट- 605 रुपए (105 रुपए महंगा)

ये भी पढ़ें

फिर हुआ जेल से गैंग चलाने का खुलासा, पुलिस विभाग में मचा हडकंप
Published on:
31 Mar 2018 06:55 am
Also Read
View All