
जयपुर . चूरू के राजगढ़ जेल में डकैती के आरोप में कैद बंदी जेल में बैठे हथियार तस्करी करवा रहा था। वह मोबाइल से जेल में बैठे अपनी गैंग संचालित कर रहा था। अवैध रूप से मंगाई पिस्टल को ठिकाने पहुंचाने की जुगत में जुटा उसका भाई दो दिन पहले पकड़ा गया तो इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद जेल मुख्यालय की टीम ने सार्दुलपुर जेल में गुरुवार रात दबिश दी, जिसमें दो मोबाइल मिले। एक मोबाइल डकैती के आरोप में गिरफ्तार आरोपित के पास तो दूसरा चुरू कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोप में कैद आरोपित से मिला है। मामले को लेकर राजगढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
एसपी चुरू राहुल बारहठ ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस ने नरेश मीना (25) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई थी। आरोप है कि वह पिस्टल जेल में कैद अपने भाई मुकेश के कहने पर लाया था। उसके बताए व्यक्ति को पिस्टल पहुंचाने जा रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुकेश ज्वैलर के साथ हुई डकैती के चर्चित मामले में सार्दुलपुर जेल में कैद है। इसी जेल में जनवरी में चुरू कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के छह आरोपित कैद हैं।
चुरू पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या आरोपितों के पास भी मोबाइल हैं, जिनकी मदद से वे जेल के बाहर उनकी गैंग के अन्य सदस्यों के सम्पर्क में हैं। इस सूचना पर एडीजी भूपेन्द्र सिंह यादव ने सार्दुलपुर जेल में तलाशी के आदेश दिए। मुख्यालय से पुलिस अधिकारी संजीव चौधरी व सायर सिंह ने जेल में औचक निरीक्षण किया। इसमें दो मोबाइल मिले। एक मोबाइल मुकेश तो दूसरा संदीप उपयोग कर रहा था। दोनों के खिलाफ जेल प्रशासन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। संदीप को पुलिस ने हत्याकांड के मामले में 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में छह गिरफ्तारी और हो गई।
Published on:
30 Mar 2018 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
