
अरविन्द शक्तावत / जयपुर। 1 अप्रेल से राजस्थान में स्टेट हाइवे टोल मुक्त हो जाएंगे। सरकार का यह कदम जनता के लिए राहत भरा होगा। यह राहत से प्रतिदिन 55 लाख रुपए की होगी। 1 अप्रेल से निजी वाहन स्वामियों को स्टेट हाइवे पर पडऩे वाले टोल टेक्स पर टोल नहीं देना होगा। जनता को इससे सालाना करीब 200 करोड़ रुपए का फायदा होगा। प्रदेश के स्टेट हाइवे पर सालाना करीब एक हजार करोड़ रुपए का टोल कलेक्शन होता है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टोल टेक्स पर निजी वाहनों को फ्री करने की घोषणा फरवरी में विधानसभा में की थी। एक अप्रेल से नया वित्तीय वर्ष चालू हो रहा है और यह घोषणा भी इसी के साथ लागू हो जाएगी। इस घोषणा के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग, रिडकोर, आरएसआरडीसी के टोल रोड आएंगे। सार्वजनिक निर्माण मंत्री बता चुके हैं कि उन्होंने फाइल पर साइन कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार शाम तक टोल फ्री होने की अधिसूचना जारी की जा सकती है। प्रदेश में लम्बे समय से निजी वाहनों को टोल फ्री करने की मांग उठ रही थी। इस साल चुनाव भी हैं, ऐसे में सरकार ने इस कदम को उठाकर जनता को तो राहत दी ही है, साथ ही चुनावी पैंतरे के रूप में भी इस निर्णय को बड़ा कदम बताया जा रहा है।
सालाना 200 करोड़ का होगा फायदा
सूत्रों के मुताबिक टोल फ्री होने से जनता को सालाना 200 करोड़ रुपए का फायदा होगा। ऐसे में देखा जाए तो प्रतिदिन करीब 55 लाख रुपए का टोल देने से जनता बच जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन एक से सवा लाख निजी वाहनों को टोल नहीं देना होगा।
142 टोल, 56 स्टेट हाइवे
सार्वजनिक निर्माण की टोल फ्री योजना में प्रदेश के 56 स्टेट हाइवे शामिल होंगे। इन 56 स्टेट हाइवे पर वर्तमान में 142 टोल संचालित हैं। निजी वाहन स्वामियों को वर्तमान में प्रतिकिलोमीटर 1.60 रुपए टोल चुकाना पड़ रहा है। सरकार ने यह भी तय किया है कि टोल संचालित करने वालों की भरपाई के लिए पहले निजी वाहनों से मिलने वाली राशि की सही आकलन किया जाएगा। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि टोल कलेक्शन में कमी की जाएगी या सरकार टोल कम्पनियों के टोल के नुकसान की भरपाई करेगी।
ये हैं प्रदेश के सबसे महंगे स्टेट हाइवे
- किशनगढ़ से हनुमानगढ़, लम्बाई- 407 किलोमीटर, टोल- 6,
छोटे वाहनों को देना पड़ता है इतना पैसा- 330 रुपए
- जयपुर से भीलवाड़ा वाया केकड़ी, लम्बाई- 212 किलोमीटर, टोल-4
छोटे वाहनों को देना पड़ता है इतना पैसा- 240 रुपए
Updated on:
30 Mar 2018 09:19 pm
Published on:
31 Mar 2018 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
