जयपुर

Govt Jobs: राजस्थान में इस वर्ष 1,25,000 भर्तियों की घोषणा से युवाओं में उत्साह, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Rajasthan jobs: शिक्षा और चिकित्सा विभाग में पद बढ़ोतरी की उम्मीद, पुरानी भर्तियों को भी मिलेगा लाभ। अॅनलाइन परीक्षाओं की मांग तेज, जल्द संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी होगा।
less than 1 minute read
• •
Mar 01, 2026
Feature image

Exam Calendar: जयपुर. प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजस्थान सरकार ने इस वर्ष एक लाख के बजाय सवा लाख पदों पर भर्तियां करने की घोषणा कर रोजगार के नए द्वार खोल दिए हैं। 25 हजार अतिरिक्त पद जुड़ने से शिक्षा और चिकित्सा विभाग सहित कई विभागों में पदों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी है।

शिक्षा विभाग में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के सीमित पदों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी पद बढ़ाने की मांग कर रहे थे। नई घोषणा के बाद युवाओं को उम्मीद है कि नई भर्तियों के साथ पहले से लंबित भर्तियों में भी पदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अधिक अवसर मिलेंगे।

सरकार ने पहले युवा दिवस पर एक लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया था, लेकिन अब पदों की संख्या बढ़ने के बाद इसे संशोधित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि जल्द नया कैलेंडर जारी हो ताकि तैयारी की बेहतर योजना बनाई जा सके। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग भी तेज हो रही है, जिससे परिणाम समय पर घोषित हो सकें।

आगामी महीनों में सहायक अभियंता, उप निरीक्षक पुलिस, कृषि पर्यवेक्षक, पशु चिकित्सक अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, व्याख्याता और कांस्टेबल सहित कई प्रमुख परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। सरकार की यह पहल युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Updated on:
01 Mar 2026 10:12 am
Published on:
01 Mar 2026 10:12 am