जयपुर

Govt Job : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि आज, अब तक 21,61,721 आवेदन जमा

Grade IV Bharti Rajasthan: गत 21 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में औसत रोजाना 77 हजार आवेदन जमा हुए हैं। परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 18 से 21 सितम्बर तक किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 11:08 AM IST
Govt Jobs
फोटो: पत्रिका

RSMSSB Latest Update: जयपुर। चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 19 अप्रेल तक ही आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि को नहीं बढाया जाएगा। अब तक इस भर्ती परीक्षा के लिए 21,61,721 आवेदन जमा हो चुके हैं।

आवेदन जमा होने का टूट रहा रेकॉर्ड

इस भर्ती परीक्षा में उम्मीद से कई ज्यादा आवेदन जमा हुए हैं। जिस रफ्तार से आवेदन भरे जा रहे थे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि 20 लाख तक आवेदन आ जाएंगे। लेकिन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सूचना के अनुसार 18 अप्रेल तक बीस लाख का आंकड़ा पार कर गया। अभी तक आवेदन फॉर्म भरने में एक दिन बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा 24 से 25 लाख तक भी पहुंच सकता है। बोर्ड के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में ही ढाई लाख से अधिक आवेदन जमा हुए।

अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, अंतिम तिथि तक जमा करें आवेदन

RSMSSB Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव भागचंद बधाल ने सूचित किया है कि कई लोग अनावश्यक अफवाह फैला रहे हैं कि आवेदन की अंतिम तिथि बढाई गई है। जबकि ऐसी जानकारी पूरी तरह से गलत है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रेल ही है। अंतिम तिथि तक ही आवेदन जमा कराएं।

बंपर भर्ती, रोजाना आए 77 हजार से अधिक आवेदन

इस भर्ती परीक्षा में कुल 53,749 पदों पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब तक 21,61,721 आवेदन जमा हो चुके हैं। गत 21 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में औसत रोजाना 77 हजार आवेदन जमा हुए हैं। परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 18 से 21 सितम्बर तक किया जाएगा।

Updated on:
19 Apr 2025, 11:08 AM IST
Published on: